Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

जिलाधिकारी ने 31 मई तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, छात्रावास (हॉस्टल) सहित विभिन्न भवनों का निरीक्षण करते हुए कार्यों को 31 मई तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित कर ली जाएं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कैंटीन, कैफेटेरिया, बैंक एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थापना की तैयारियां अभी से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को आधुनिक एवं सुविधायुक्त शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।इस दौरान जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास इंस्टॉलेशन, लैब इक्विपमेंट, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं स्थापना कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उपकरणों एवं फर्नीचर की आपूर्ति एवं इंस्टॉलेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक एवं हरित वातावरण प्रदान करने हेतु हॉर्टिकल्चर कार्यों को भी समानांतर रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पौधारोपण, लॉन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने को कहा।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी , अधिशासी अभियंता विद्युत , विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.