Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भीषण गर्मी में चरमराई विद्युत व्यवस्था , अघोषित कटौती से परेशान जनता

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

भवानीगंज ,बढ़नीचाफ़ा, भड़रिया समेत कई जगहों पर लो वोल्टेज व फॉल्ट बनी समस्या का कारण

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर । इन दिनों हो रही भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता काफी परेशान है एक तरफ पड़ रही भीषण गर्मी तो दूसरी तरफ रात रात भर बिजली कटौती और लो वोल्टेज जैसी समस्या से कस्बेवासी परेशान है । लगातार कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में सही ढंग से विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कहीं लो वोल्टेज तो कहीं फ्यूज व फॉल्ट जैसी समस्या आए दिन बनी रहती है खानतारा पावस हाउस द्वारा कई गांवों में बिजली आपूर्ति होती है लेकिन आजकल पड़ रही जबरदस्त भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से कहीं न कहीं विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर कर रही है। विद्युत विभाग भले ही हर घर बिजली पहुंचाने में सफल रहा हो लेकिन सिस्टम को मजबूत करने में नाकाम है।उत्तरप्रदेश में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और इसी बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दी है दिन रात पावर सप्लाई बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है सरकार के दावे के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में अठारह घंटे एवं शहरी क्षेत्रों में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति होगी लेकिन कहीं न कहीं सरकार के दावे बेअसर साबित हो रहे हैं।
कस्बेवासियों का कहना है कि रात रात भर बिजली कटौती से नींद खराब हो रही है छोटे छोटे बच्चों के लिए और भी ज्यादा दिक्कत पड़ रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.