Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने एवं नियमित टीकाकरण पर दिया गया विशेष जोर

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए तथा जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केंद्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आवश्यक उपचार समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का समय से एएनसी रजिस्ट्रेशन कर गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की स्थिति की समीक्षा करते हुए बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाने तथा चिन्हित सैम (SAM) बच्चों को सुपोषित किए जाने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत लक्ष्य के साथ संचालित किए जाने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने आरबीएसके टीमों को सभी विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय से पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए।गर्मी एवं मौसम परिवर्तन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने वेक्टर बॉर्न डिजीज सर्विलेंस को प्रभावी एवं सतर्कता के साथ संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु निरंतर निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मैटरनल डेथ ऑडिट की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.