Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

10,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

जरवा, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन में द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष कोतवाली जरवा योगेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली जरवा पुलिस टीम द्वारा थाना तुलसीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 203/25 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश मौर्या पुत्र नंगे मौर्या निवासी गंगापुर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर जो लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा था जिसके विरूद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू वारण्ट भी जारी किया गया था एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध 10,000 रूपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था,उपरोक्त अभियुक्त को जिला राजकोट गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया गया एवं ट्राजिट रिमाण्ड प्राप्त कर न्यायालय बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त मुकेश मौर्या उपरोक्त अपने गैंगलीडर अनूप कुमार शुक्ला पुत्र त्रिलोकीनाथ शुक्ला निवासी गोदहना थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर व गैंग के अन्य 17 सदस्यो के साथ मिलकर वन क्षेत्र के खैर की प्रतिबन्धित लकड़ियो का आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अवैध कटान कराता था। मुकदमा उपरोक्त सितम्बर 2025 में पंजीकृत किया गया था, जिसमें गैंगलीडर व अन्य अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा चुका था तथा अभियुक्त मुकेश मौर्या अभियोग उपरोक्त पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। जिसके विरूद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू वारण्ट भी जारी किया गया था एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अभियुक्त मुकेश मौर्या के विरुद्ध 10,000 रूपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.