Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हत्या के प्रयास की घटना मे शामिल 05 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

आला जख्म 05 अदद लकड़ी व बांस के डण्डे बरामद

गैंडास बुर्जुग, बलरामपुर।दिनाँक 26.05.26 की रात्रि करीब 10 बजे विपक्षी मोहम्मद आसिफ खान पुत्र वारिस अली ग्राम अहिरौला थाना उतरौला जनपद बलरामपुर में बाइक से बिना किसी कारण के घूम रहा था, तभी राजू मौर्या ने घूमने पर ऐतराज किया गया तो आसिफ धमकी देते हुए वहां से चला गया और जब दि0 27.5.26 की सुबह राजू मौर्या पिपरा चौराहे पर चाय पीने जा रहा था, तभी मोहम्मद आसिफ खान व अन्य आरोपियों द्वारा रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुये लाठी डंडे से हमला कर दिया तथा बीच बराव करने पहुंचे परिजनों को भी लाठी डंडा से मार पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया और जानमाल की धमकी देते हुये वहां से भाग गये, जिसमें माता मीना देवी व भतीजा धनराज मौर्य को गंभीर चोटे आयीं। जिसके संबंध मे वादी
राजू मौर्या पुत्र धनीराम निवासी ग्राम अहिरौला थाना उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय में मु0 अ0 सं0 56/2026 धारा 109/191(2)/126(2)/115(2)/351(3)/352 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्रांतर्गत हुए जानलेवा हमले की घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गए निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व मे थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 56/2026 धारा 109/191(2)/126(2)/115(2)/351(3)/352 बी.एन.एस. में नामजद अभियुक्तगण मोहम्मद आसिफ खान पुत्र वारिस अली उम्र करीब 22 वर्ष,साजिद खान पुत्र वारिस अली उम्र करीब 32 वर्ष,सलीम उर्फ सालिम अली पुत्र वारिस अली उम्र करीब 20 वर्ष,वारिस अली पुत्र आबिद अली उम्र करीब 56 वर्ष,माजिद अली पुत्र वारिस अली उम्र करीब 33 वर्ष निवासीगण ग्राम पिपराराम थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 27.05.26 को मुख्य मार्ग ग्राम पिपराराम दुर्गा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आला जख्म कुल 05 अदद लकड़ी व बांस के डण्डो को बरामद कर थाना स्थानीय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।अभियुक्त मोहम्मद आशिफ खान द्वारा बताया कि साहब, दिनांक 26.05.2026 को मै रात्रि में अपने बाइक से ग्राम अहिरौला में घूम रहा था । राजू को मेरा घूमना नगवार लगा और मुझे जाने के लिए कहा औऱ दुबारा गांव में आने से मना किया गया जिससे मुझे अपनी बेइज्जती महसूस हुई और यह बात मैनें घर पर जाकर बताया मेरे घर वाले भी काफी खफा हुए रात में ही तय हो गया था कि इनके घर का कोई भी आदमी हमारे दरवाजे के सामने आया तो उन्हे सीधे ऊपर का ही रास्ता दिखायेंगे और इसी बात के चलते दिनांक 27.05.2026 को सुबह जब राजू मौर्या अपने साथी संतोष यादव के साथ घर के सामने पहुचे तो हम लोग उसे घेरकर मारने पीटने लगे। तब उसका साथी संतोष यादव बीच-बराव कराने लगा तो उसको भी हम लोगों ने मारा पीटा, हल्ला सुनकर राजू मौर्या के घर के हीरालाल मौर्य, राजू मौर्या, मीना देवी, धनराज मौर्या, सोहन लाल व आकाश मौर्य ये लोग छुडाने आये तो हम लोगो ने इन लोगों को भी घेर कर मारा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.