सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, अदा की गई ईद (बकरीद) की नमाज
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मौर्य गंज स्थित भुतहा, बुधीपुर और मोहम्मद डीह की मस्जिदों मे ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मौलाना की इमामत में सैकड़ों मोमिनों ने ईद की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी।नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना रेहरा बाजार के बीट पुलिस राहुल, शिव करन एवं अन्य अपने स्टाफ के साथ मस्जिद परिसरों में मौजूद रहे। ग्राम प्रहरी ने भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों के बाहर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रखी गई, जिससे नमाजियों को कोई असुविधा न हो।थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।