पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व में आज दिनांक 02.06.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026, धारा 87 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 3/5(3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से संबंधित अभियुक्त इरशाद शाह पुत्र अयूब शाह, निवासी नन्दनगर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।