Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गैंडास बुजुर्ग, बलरामपुर।दिनांक 26.05.26 की रात्रि करीब 10 बजे विपक्षी मोहम्मद आसिफ खान पुत्र वारिस अली ग्राम अहिरौला थाना उतरौला जनपद बलरामपुर में बाइक से बिना किसी कारण के घूम रहा था, तभी राजू मौर्या ने घूमने पर ऐतराज किया गया तो आसिफ धमकी देते हुए वहां से चला गया और जब दिनांक 27.5.26 की सुबह राजू मौर्या पिपरा चौराहे पर चाय पीने जा रहा था, तभी मोहम्मद आसिफ खान व अन्य आरोपियों द्वारा रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुये लाठी डंडे से हमला कर दिया तथा बीच बराव करने पहुंचे परिजनों को भी लाठी डंडा से मार पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया और जानमाल की धमकी देते हुये वहां से भाग गये, जिसमें माता मीना देवी व भतीजा धनराज मौर्य को गंभीर चोटे आयीं। जिसके संबंध मे वादी राजू मौर्या पुत्र धनीराम निवासी ग्राम अहिरौला थाना उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय में मु0अ0 सं0 56/2026 धारा 109/191(2)/126(2)/115(2)/351(3)/352 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्रांतर्गत हुए जानलेवा हमले की घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गए निर्देश के क्रम में तथा थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व मे थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त मे वाँछित चल रहे अभियुक्त वाजिद पुत्र आबिद निवासी ग्राम पिपराराम थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को आज दिनांक 03.06.2026 को धारा 109/191(2)/126(2)/115(2)/351(3)/352/ 3(5) / 103(1) बी.एन.एस. मे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त भागने का प्रयास किया जससे अभियुक्त के पैर में कुछ चोटे आयी है। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय बलरामपुर मे चल रहा है। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।घटना से संबंधित पूर्व में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा चुका है।अभियुक्त वाजिद द्वारा बताया कि, दिनांक 27.05.2026 को हुई घटना में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ मै भी शामिल था। दिनांक 27.05.2026 को सुबह जब राजू मौर्या अपने साथी संतोष यादव के साथ घर के सामने पहुचे तो हम लोग उसे घेरकर मारने पीटने लगे। तब उसका साथी संतोष यादव बीच-बराव कराने लगा तो उसको भी हम लोगों ने मारा पीटा, हल्ला सुनकर राजू मौर्या के घर के हीरालाल मौर्य, राजू मौर्या, मीना देवी, धनराज मौर्या, सोहन लाल व आकाश मौर्य ये लोग छुडाने आये तो हम लोगो ने इन लोगों को भी घेर कर मारा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.