Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मुख्यमंत्री योगी से मिले राधेश्याम वर्मा, उतरौला के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों की मुख्यमंत्री ने की सराहना, जनसेवा के लिए किया प्रेरित

उतरौला बलरामपुर।शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर, देवीपाटन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान एनएमओ जिलाध्यक्ष , आर.एस.वी. ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण तथा उतरौला विधानसभा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।भेंट के दौरान राधेश्याम वर्मा ने मुख्यमंत्री को उतरौला विधानसभा की वर्तमान परिस्थितियों, क्षेत्रीय विकास की आवश्यकताओं तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया।मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधेश्याम वर्मा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवतावादी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प ही वास्तविक लोकसेवा का आधार है।
राधेश्याम वर्मा पिछले कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों के कार्यों के कारण क्षेत्र में एक अलग पहचान रखते हैं। उतरौला स्थित आरएसवी हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार को निःशुल्क ओपीडी सेवा संचालित कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि राधेश्याम वर्मा सामाजिक, धार्मिक और मानवीय गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। आम जनमानस के बीच उनकी सरलता, सहज उपलब्धता और सेवा भाव के कारण उनकी सकारात्मक छवि बनी हुई है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने देवीपाटन दौरे के दौरान मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते रहे हैं। साथ ही उन्होंने समय-समय पर देवीपाटन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा विकास कार्यों की समीक्षा कर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।राधेश्याम वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का व्यक्तित्व सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित का जीवंत उदाहरण है। उनसे प्राप्त मार्गदर्शन जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.