हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।वादिनी निवासी ग्राम जयनगरा नरायनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 03.06.2026 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति मुन्नालाल तथा देवर सन्तराम को जान से मारने की नियत से विपक्षीगण द्वारा धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया, जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 223/2026 धारा 191(3)/115(2)/118(1)/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 07.06.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 223/2026 धारा- 191(3)/ 115(2)/ 118(1)/ 109(1) बी.एन.एस. से सम्बन्धित अभियुक्त सहजराम यादव पुत्र चैतू यादव निवासी जयनगरा नारायन पुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।