अपर पुलिस अधीक्षक ने वामा वेलनेस कैम्प के तहत किया रक्तदान
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
पुलिसकर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए किया गया प्रेरित, पुलिसकर्मियों ने बढ़चढ़ कर किया स्वैच्छिक रक्तदान
बलरामपुर।आज दिनांक 07 जून, 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत एलौपैथिक विभाग बलरामपुर उत्तर प्रदेश की सहभागिता से आयोजित वामा वेलनेस कैम्प में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा स्वयं रक्तदान कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों से स्वैच्छिक रक्तदान हेतु आगे आने की अपील की।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “रक्तदान महादान है” तथा रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में नए रक्त कणों के निर्माण को बढ़ावा मिलता है तथा स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का आह्वान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान केवल मानवता की सेवा ही नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से मानसिक संतोष एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा समाज में परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।शिविर में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रक्तदान के महत्व एवं उससे जुड़े स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री प्रतिसार निरीक्षक सहित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, ब्लड बैंक के चिकित्सक उपस्थित रहे।