भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से राधेश्याम वर्मा ने की शिष्टाचार मुलाकात
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला विधानसभा के विभिन्न बिन्दुओं पर हुई विशेष चर्चा
लखनऊ।आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से उनके निवास पर आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उतरौला क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सभी बिंदुओं को सुना तथा जनहित के विषयों पर सकारात्मक पहल का विश्वास दिलाया।भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इसी भावना के साथ हम सभी कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।जनसेवा ही हमारा धर्म है, और जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी।