Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बाढ़ आपदा की राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल का आयोजन आज, तैयारियां पूरी

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग तैयारियों का लिया जायजा

डीएम और एसपी की अगुवाई में होगी माॅक ड्रिल

बलरामपुर।डीएम विपिन कुमार जैन की अगुवाई में गुरूवार 11 जून को बाढ़ से राहत एवं बचाव कार्यों एवं विभिन्न तैयारियों के परखने के राज्य स्तरीय फ्लड माॅक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए डीएम के निर्देशन में जनपद स्तर पर तहसील सदर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय सिसई, ग्राम सिसई एवं राप्ती नदी स्थित सिसई घाट को चिन्हित किया गया है। माॅक अभ्यास की नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुश्री ज्योति राय ने आपदा विशेषज्ञ व विभागीय अधिकारियों के साथ माॅक ड्रिल तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं तहसील उतरौला में ग्राम पिडियाखुर्द हासिमपारा में विद्यालय में बाढ़ शरणालय तथा तहसील तुलसीपुर में देेवीपाटन स्थित खिरिया नाले में बाढ़ से व्यक्ति के डूबने का माॅक अभ्यास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशन में जिला प्रबंधन प्राधिकरण बलरामपुर तथा पीएसी फ्लड डिवीजन के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को तहसील बलरामपुर अन्तर्गत राप्ती नदी के सिसई घाट पर बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य की मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोेजित की जाएगी जिसकी तैयारियंा पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होने बताया कि उक्त माॅक ड्रिल में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा, अग्निशमन, आपूर्ति विभाग, पशुपालन, बाढ़ खण्ड, पंचायतीराज विभाग, संचार सेवा, एसएसबी, सेना, आपदा मित्र, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की सहभागिता रहेगी।एडीएम सुश्री ज्योति राय ने माॅक ड्रिल में किए जाने वाले घटनाक्रमों के बारे में बताया राप्ती नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने की मॉक एक्सरसाइज, ग्राम ठकुरापुर में नदी के किनारे कुछ व्यक्ति टापू मे फंस लोगों को रेस्क्यू कर कम्पोजिट विद्यालय सिसई में बने बाढ़ शरणालय में पहंुचाने तथा सिसई गांव में राप्ती नदी का पानी घुसने की सूचना देते हुए ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मॉक एक्सरसाइज की जाएगी।आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह ने बताया कि माॅक अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ आपदा के समय लोगों को त्वरित राहत सहायता पहुंचाने तथा जनसमुदाय को आपदाओं के प्रति जागरूक करने एवं तैयार रहने का प्रशिक्षण है जिसमें हम जनपद स्तर पर अपनी तैयारियों को परखेंगें।निरीक्षण में तहसीलदार सदर अभिनव सिंह चैहान, बाढ़ खण्ड सहायक अभियंता अंकित वर्मा, एडीपीआरओ, एडीओ पंचायत बलरामपुर, सहायक पशु चिकित्साधिकारी बलरामपुर,ग्राम प्रधान सिसई व अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.