सिद्धार्थनगर के नए जिला सूचना अधिकारी बने संतोष कुमार द्विवेदी
रिपोर्ट – ब्यूरो सिद्धार्थ नगर
सिद्धार्थनगर, 16 जून 2026। शासन के निर्देश पर संतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के समक्ष जिला सूचना अधिकारी, सिद्धार्थनगर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2018 बैच के यूपीपीसीएस अधिकारी सन्तोष कुमार द्विवेदी इससे पूर्व अंबेडकर नगर, अयोध्या एवं बहराइच जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस अवसर पर द्विवेदी ने कहा कि मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी के सहयोग से कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।