साइबर सेल,CEIR टीम ने 215 अदद गुमशुदा स्मार्टफोन को किया बरामद,
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बरामदशुदा स्मार्टफोन को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द
बलरामपुर।जनपद बलरामपुर के थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब / गुम होने के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला/ साइबर अपराध राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल व थाना साइबर सेल / CEIR टीम ने भारत सरकार द्वारा संचालित SANCHAR SARTHI PORTAL का उपयोग कर कुल 215 अदद स्मार्ट फोन बरामद किये। बरामदशुदा स्मार्ट फोन की अनुमानित कीमत करीब 50 से 55 लाख रुपये है। उक्त मोबाइल आज दिनांक 19/06/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये गए।मोबाइल लौटाए जाने के दौरान, उपस्थित नागरिकों ने बलरामपुर पुलिस, विशेषकर साइबर सेल, थानो पर गठित की गयी साइबर / CEIR टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य पुलिस की सतर्कता, प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। इस पहल से न केवल जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है, बल्कि यह भी सिद्ध हुआ है कि जनपद बलरामपुर पुलिस हर पीड़ित की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। बलरामपुर पुलिस का यह प्रयास न केवल गुमशुदा सम्पत्ति की बरामदगी का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आधुनिक तकनीक और टीम वर्क से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है। जनपद बलरामपुर पुलिस आम जनमानस को विश्वास दिलाती है कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।वर्तमान समय में जनपद के सभी थानों पर साइबर सेल / CEIR टीम का गठन किया गया है। कृपया मोबाइल गुम होने के संबंध में तत्काल आपके नजदीकी थाना स्थानीय पर स्थापित साइबर सेल पर शिकायत दर्ज कराए अथवा भारत सरकार द्वारा संचालित SANCHAR SARTHI PORTAL के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।