Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।वादी शिवशंकर चौहान पुत्र स्व0 बिन्देश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम 8/153 रजनीखण्ड शारदानगर निकट पावर हाऊस लखनऊ कन्टोनमेन्ट कोतवाली देहात बलरामपुर प्रा0पत्र बावत आवेदक की माता कृष्णा देवी उर्फ कृष्णावती की मृत्यु दिनांक 22.10.2004 को हो गयी थी आवेदक तथा उसके भाई ने अपनी माता की गाटा संख्या 724/0.05 हे0 अर्थात 570 वर्ग मीटर वरासत से प्राप्त की थी उक्त जमीन को एक फर्जी महिला कृष्णावती पत्नी ज्वाला प्रसाद निवासी ग्राम लुचुइया थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर बनकर विपक्षीगण से साठ गांठ करके फर्जी व कपट व कूटरचित तरीके से गाटा संख्या 724/0.05 हे0 अर्थात 570 वर्ग मीटर बैनामा करवा लेने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-262/2026 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2) बी.एन.एस. बनाम दिनेश कुमार यादव आदि 07 नफर पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.06.26 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-262/2026, धारा 318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगण दिनेश कुमार यादव पुत्र सहजराम यादव, सरिता देवी पत्नी स्व0 लालता यादव निवासीगण ग्राम रमवापुर सिकन्दरबोझी थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.