मनकापुर के बल्लीपुर में मिला शव,मचा हड़कंप
रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा
मनकापुर गोण्डा- गुरुवार को मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर स्थित देसी शराब के दुकान के पीछे स्थित खेत के नाले में 42 वर्षीय सुधई राजभर पुत्र लहौरी का शव पाया गया। मामले में मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया।बहन के घर जाने के लिए निकला था युवक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छपिया थाना क्षेत्र के भरपुरवा वीरपुर गांव के रहने वाले मृतक के भाई बनवारी लाल राजभर उर्फ बलौरे ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पेरीपोखर पोखर गांव के रहने वाले मुंशीलाल से उसकी बहन पूर्व विवाहित है, भाई सुधई उसके घर आया था। जहां से बल्लीपुर जाने की बात कह कर निकाला था, लेकिन वापस बहन के घर नहीं पहुंचा। घटना को लेकर बहन का पूरा परिवार सदमे में है।स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक ने भीषण गर्मी होने के बावजूद अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया होगा, जिसके परिणाम स्वरूप वह काल के गाल में समा गया ।मनकापुर कोतवाली थाना प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक के भाई से फौती सूचना प्राप्त हुई है। परिजनों के मौजूदगी में पंचायत नामा के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है।