12 वर्ष से फरार चल रहा गैर-जमानती मफरूर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
जरवा, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोतवाली जरवा योगेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 29.06.2026 को थाना कोतवाली जरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 107/2014, धारा 363/366 भादवि से संबंधित गैर-जमानती मफरूर वारंट (NBW) अभियुक्त चन्दर पुत्र द्वारिका निवासी ग्राम रामपुर त्रिलोकपुर, थाना कोतवाली जरवा, जनपद बलरामपुर, जो लगभग 12 वर्षों से फरार चल रहा था, को थाना कोतवाली जरवा पुलिस टीम द्वारा काफी अथक प्रयास एवं प्रभावी सुरागरसी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) तथा धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा जारी की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।