Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटा अपना दल (एस), उतरौला में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

युवा मंच के प्रदेश महासचिव सुनील राधेश्याम वर्मा ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का किया आह्वान

उतरौला(बलरामपुर )आगामी चुनावों को लेकर अपना दल (एस) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में युवा मंच के प्रदेश महासचिव सुनील राधेश्याम वर्मा अपने गृह विधानसभा क्षेत्र उतरौला में लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और उनमें नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।
बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के बाद उतरौला स्थित अपना दल (एस) कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुनील राधेश्याम वर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘हर घर झंडा’ अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं का संघर्ष ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे उत्साह के साथ गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच मजबूत करनी होगी। इसके लिए लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।उन्होंने बताया कि चुनाव में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.