हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 03.06.2026 को वादिनी श्रीमती मीना देवी पत्नी मुन्नालाल निवासी ग्राम जयनगरा नरायनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा विपक्षीगण द्वारा धारधार हथियार से जान से मार देने की नियत से आवेदिका के पति मुन्नालाल तथा देवर सन्तराम को मार देना जिससे दोनो के घायल हो जाने के सम्बन्ध में प्रा0पत्र दिया गया था जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 223/2026 धारा 191(3)/115(2)/118(1)/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.06.2026 को थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-223/2026 धारा- 191(3)/115(2)/118(1)/109(1) बी.एन.एस. सम्बन्धित अभियुक्त साहेब राम यादव पुत्र चैतू यादव उम्र 52 वर्ष निवासी जयनगरा नरायन पुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।