पुलिस अधीक्षक ने सीओ नगर व उतरौला का वाह्य जनपद स्थानांतरण पर भव्य विदाई समारोह का किया आयोजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
समस्त पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएं
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में आज दिनाँक 03.07.2026 को पुलिस उपाधीक्षक नगर श्रीमती ज्योतिश्री का स्थानांतरण कमिश्नरेट कानपुर व पुलिस उपाधीक्षक उतरौला राघवेन्द्र सिंह का स्थानांतरण जनपद सुल्तानपुर हो जाने के उपलक्ष्य में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप दोनो ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, परिश्रम एवं दक्षता के साथ महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सादर विदाई दी।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ० जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र श्रीवास्तव पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।समारोह के अंत में पुलिस उपाधीक्षक नगर श्रीमती ज्योतिश्री व पुलिस उपाधीक्षक उतरौला राघवेन्द्र सिंह ने सभी अधिकारीगण एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा-“यह जनपद मेरे लिए सदैव अनुभव और प्रेरणा का स्थल रहेगा। मैं सभी अधिकारीगण के स्नेह, सहयोग और समर्थन के लिए हृदय से कृतज्ञ हूं।”