Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से 7 वीं कक्षा के छात्र की मौत

रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर स्कूल जा रहे सातवीं कक्षा के छात्र की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। और इलाके में शोक का माहौल है। मृतक छात्र की पहचान यश वर्धन तिवारी के रूप में हुई है। वह शहर के किंग जॉर्ज इंटरकालेज कमरिया बाग में कक्षा 7 का छात्र था। हर्ष बंकी नई बस्ती निवासी चंदिका प्रसाद तिवारी का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार 07.07.2026 मंगलवार सुबह हर्ष रोज की तरह स्कूल जा रहा था इसी दौरान माल गोदाम रोड पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी भीषण थी की छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह वर्धन तिवारी की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी सवाल उठाए हैं।शहर के नागरिकों ने प्रशासन से स्कूल समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर शक्ति से रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.