कूटरचना करके बैनामा कराने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार, बलरामपुर।दिनांक 24.06.2026 को वादी मुकदमा श्रीमती शीला देवी पत्नी आजाद निवासी ग्राम सोमरहा पूरे चौधरीपुरवा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र बावत विपक्षीगणो द्वारा प्रार्थिनी के पति के नाम दर्ज गाटा संख्या 1886 मे तीन डिसीमल तथा गाटा संख्या भूमि 1941 का आबादी की जमीन को विपक्षीगणो द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रार्थिनी के पति आजाद को यह कहकर कि बैनामा का गवाह बनना है धोखाधड़ी कर बहला फुसलाकर ले जाकर धोखे से अभियुक्तगण द्वारा उक्त भूमि को अपने नाम बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया था जिसके आधार पर थाना रेहरा बाजार मु0अ0स0 169/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)340(2) बीएनएस बनाम श्रीमती शान्ति देवी पत्नी आदित्यप्रसाद पाण्डेय , कृष्ण स्वरूप पाण्डेय पुत्र आदित्य प्रसाद पाण्डेय निवासी बढंयाफरीद खां थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर,शिवनरेश पुत्र चन्द्रिका प्रसाद,अजय कुमार पुत्र पीताम्बर निवासीगण ग्राम सोमरहा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में आज दिनांक 07.07.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 169/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)340(2) से संबन्धित विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्त आजाद अशरफीलाल भारती पुत्र अशरफीलाल भारती निवासी ग्राम चौधरीपुरवा सोमरहा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को दतौली बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।