सादुल्लानगर के गोल्हीपुर में युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लाह नगर बलरामपुर।बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गोल्हीपुर में 28 वर्षीय फैयाज़ पुत्र फ़कीर मोहम्मद ने कथित रूप से पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।परिजनों के अनुसार, मृतक फैयाज़ छह भाइयों और पांच बहनों में तीसरे नंबर पर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।