Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नगर विकास राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ का भव्य स्वागत, जनसेवा एवं विकास पर हुई सार्थक चर्चा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के  राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ के बलरामपुर आगमन पर यूपीटी होटल में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर उतरौला विधानसभा-293 के भावी प्रत्याशी, समाजसेवी एवं एनएमओ (नेशनल मेडिको ऑर्गेनाइजेशन) बलरामपुर के जिला अध्यक्ष  राधेश्याम वर्मा ने मंत्री  को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंत्री जी का सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व तथा विकास के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में नगर विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति एवं दिशा प्राप्त हो रही है।कार्यक्रम में सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री पल्टूराम  भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा , जिला महामंत्री  पिंकू सिंह  भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी आदरणीय श्री डीपी सिंह बैस जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास, जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया।इस अवसर पर उतरौला विधानसभा-293 के भावी प्रत्याशी  राधेश्याम वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन ही उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प को जनसहयोग के बल पर और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.