साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया गया जागरूक
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैडास बुजुर्ग,बलरामपुर।आज थाना गैंडास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर उपनिरीक्षक शुभम कुमार यादव, महिला आरक्षी शैलजा सिंह प्रशिक्षु आरक्षी गोविंद कुमार एवं प्रशिक्षु आरक्षी के के मिश्र द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से समय रहते शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।इस अवसर पर आमजन को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी लोन ऐप, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, यूपीआई/क्यूआर कोड फ्रॉड, निवेश (इन्वेस्टमेंट) फ्रॉड, सोशल मीडिया एवं फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से होने वाली ठगी, फर्जी नौकरी एवं पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, मैट्रिमोनियल (शादी-विवाह) फ्रॉड तथा अन्य साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।लोगों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सीवीवी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें तथा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा भविष्य में स्वयं एवं अपने परिवार को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।