Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक-12.07.26 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित मु0अ0सं0 165/26 धारा 75(2),76 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त कैफ पुत्र महफुजुर्रहमान निवासी ग्राम कटरा शंकर नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को बर्रो माई मोड़ से बर्रो माई मंदिर के तरफ कच्ची रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।दिनांक 08.07.26 को वायरल वीडियो की उप निरीक्षक शिवम सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा जाँचोपरान्त दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-165/26 धारा 75(2),76 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.