Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर। सरकार द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहरा बाजार के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ उतरौला जितेन्द्र प्रसाद व विशिष्ट अतिथि प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत के निर्माण एवं जनजागरूकता का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीओ उतरौला जितेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। प्रत्येक बच्चों एवं व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का एक जनआंदोलन है। उन्होंने छात्र छात्राओं एवं अध्यापक,अध्यापिकाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएँ, बच्चे सहित समस्त विद्यालय स्टाफ तथा काफी संख्या में अभिभावक एवं गण मान्य लोगों ने भी सक्रिय सहभागिता की और वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.