Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बलरामपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां तेज, 22 जुलाई को शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

22 जुलाई को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, तैयारियों में जुटा संगठन

बूथ संगठन को मिलेगी नई धार, भाजपा ने बनाई व्यापक रणनीति

रवि मिश्रा व विधायक पल्टूराम बोले— बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जुलाई को विधानसभा बलरामपुर में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा एवं सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि “भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ संगठन है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और उनके नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। 22 जुलाई का सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का कार्य करेगा।” सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि “भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की मजबूत आधारशिला साबित होगा।” बैठक में जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह, विंदु विश्वकर्मा, आद्या सिंह ‘पिंकी’, जिला उपाध्यक्ष ललिता तिवारी, जिला मंत्री अक्षय शुक्ला, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, मंजू तिवारी, सुनीता मिश्रा, सरोज तिवारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ तुलसियान, राजा राम गौतम, राकेश ओझा, चंचरीक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.