गैंडास बुजुर्ग के भूतपूर्व प्रधान मक्की हसन और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट -विजय पाल वर्मा
सड़क हादसा: गैंडास बुजुर्ग के भूतपूर्व प्रधान मक्की हसन और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
स्थान: चैडिहवा मोड़ (राजू गिट्टी मोरंग वाले के सामने)
घटना विवरण: गैंडास बुजुर्ग के भूतपूर्व प्रधान मक्की हसन का मोटरसाइकिल से भीषण एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे में दूसरे व्यक्ति निरंजन पुत्र छोटे (निवासी – दुधरा ग्रामसभा) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
राहत और बचाव कार्य:घटना की सूचना मिलते ही गैंडास बुजुर्ग की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को बुलाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।