झारखंडी आरओबी निर्माण से प्रभावित संपत्ति मालिकों के लिए जरूरी सूचना
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सर्वेक्षण में सही जानकारी देने की अपील, अभिलेखों में नाम दर्ज न होने पर हो सकती है परेशानी
बलरामपुर। झारखंडी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण से प्रभावित होने वाले भवन, दुकान एवं अन्य संपत्ति स्वामियों से सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है। संबंधित नागरिकों से कहा गया है कि वे अपनी संपत्ति से जुड़ी सही और पूर्ण जानकारी सर्वेक्षण टीम को उपलब्ध कराएं, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।जानकारी के अनुसार कुछ भवन एवं संपत्ति स्वामियों के नाम अभी तक नगर पालिका परिषद के अभिलेखों में दर्ज नहीं हैं। ऐसे मामलों में भविष्य में मुआवजा संबंधी प्रक्रिया के दौरान कठिनाई उत्पन्न हो सकती है।अतः प्रभावित संपत्ति स्वामियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द नगर पालिका परिषद के अभिलेखों में अपना नाम दर्ज कराएं। यदि अभिलेखों में उनके पूर्वजों का नाम दर्ज है, तो निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति का नाम अपने नाम स्थानांतरित कराना भी सुनिश्चित करें।संबंधित नागरिकों से अपील है कि वे आवश्यक दस्तावेजों एवं संपत्ति संबंधी सही जानकारी के साथ सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति आवश्यक अभिलेखीय जानकारी के अभाव में संभावित लाभ से वंचित न रह जाए।