कांवरिया भक्तो का जत्था अयोध्या धाम के लिए किया प्रस्थान
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर,बलरामपुर।श्रावण मास के शुभ अवसर पर अहिरौला शिव मंदिर एवं सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सादुल्ला नगर से कांवरियों का जत्था अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया जिसमे भारी संख्या मे भोले के भक्त उपस्थिति रहे कांवरियों का जत्था अयोध्या धाम से सरयू नदी से पवित्र जल भरकर दिनांक 09/08/2026 दिन रविवार को पैदल यात्रा करते हुए पहला स्थान कोल्ह्मपुर माता जी के मंदिर पर तथा दूसरा स्थान टिकरी जंगल मे स्थिति सम्मय माता के स्थान पर पहुंचेंगे वहां पर रात्रि भोजन का प्रबंध रहेगा जिसमे कावरियों भक्तो का जत्था भोजन करके टिकरी जंगल मे रात्रि विश्राम करेंगे उसके बाद दिनांक 10/08/2026 दिन सोमवार को भोर मे पैदल यात्रा करते हुए करौहा नाथ मंदिर मछलीबाजार मे पहुंचकर भोजन करके रात्रि विश्राम करेंगे पुनः दिनांक 11/08/2026 दिन मंगलवार को भोर मे पैदल यात्रा करते हुए करौहानाथ मंदिर से चलकर माधव घाट होते हुए सादुल्लानगर बाजार में स्थिति सिद्धेश्वर नाथ मंदिर एवं अहिरौला में स्थित शिव मंदिर तथा रंकी मे स्थिति रंकेश्वर नाथ मंदिर पर कांवरिया भक्तो का जत्था जलाभिषेक करेंगे अहिरौला शिव मंदिर से कांवरियों का जत्था सुनील गुप्ता एवं शिव मंदिर समिति के नेतृत्व मे रवाना हुआ एवं सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सेवा समिति सादुल्ला नगर का जत्था सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा रवाना किया गया मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह थाना सादुल्ला नगर पुलिस तैनात रही।