Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

छोटे से मजरे से विश्व मंच तक पहुंचे जादूगर मिस्टर इंडिया

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

ग्लोबल बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड्स अवार्ड 2026 से भी हुए सम्मानित

गोण्डा। परसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदिहा सपौर के एक छोटे से मजरे से निकलकर जादू की दुनिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश में अपने जादुई सफर की शुरुआत करने वाले जादूगर मिस्टर इंडिया आज बड़े मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।जादूगर मिस्टर इंडिया ने जादू को केवल मनोरंजन का माध्यम न बनाकर सामाजिक जागरूकता का जरिया भी बनाया है। उनके कार्यक्रमों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा, महिला सशक्तीकरण और राष्ट्रीय एकता जैसे महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए जाते हैं।
उनकी उपलब्धियों में वर्ष 2026 का Global Book of Star Records Award भी शामिल है। जारी प्रमाणपत्र में उन्हें “Jadugar Mr. India” और “International Magician” के रूप में सम्मानित करते हुए जादू कला में उनके योगदान, प्रतिभा और समर्पण की सराहना की गई है।छोटे से ग्रामीण मजरे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना जादूगर मिस्टर इंडिया के संघर्ष और लगन को दर्शाता है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनी है। उनका कहना है कि वे भविष्य में भी जादू कला के माध्यम से मनोरंजन के साथ समाज में जागरूकता और सकारात्मक संदेश पहुंचाने का कार्य जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.