Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मेहनत और अनुशासन से मिलेगी सफलता – जी.आर. प्रजापति

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत टाइनी टाट्स इंटर कॉलेज, गांधी नगर उतरौला में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जी.आर. प्रजापति ने विद्यार्थियों से संवाद कर सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और सही रणनीति अपनाने का मंत्र दिया।उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर समय-सारिणी के अनुसार पढ़ाई करें, पुराने प्रश्नपत्रों एवं मॉक टेस्ट का अभ्यास करें और सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाओं पर विशेष ध्यान दें। असफलता से निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करने की भी उन्होंने सलाह दी।कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली, अभ्युदय कोर्स के कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने डिप्टी डायरेक्टर का स्वागत कर मोमेंटो भेंट किया। सैफ अली ने कहा कि संसाधनों की कमी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता में बाधा नहीं बनेगी और विद्यार्थियों को योजना का पूरा लाभ उठाना चाहिए।इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में अभ्युदय कोचिंग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.