वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
01 अदद चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद
उतरौला, बलरामपुर।दिनांक 17.08.2026 को वादी भल्लू उर्फ मो0 जमाल पुत्र मो0 इलियाश ग्राम पुरैना वाजिद नौडिहवा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली उतरौला पर सूचना दी गई कि दिनांक 15/16.08.2026 की रात्रि में घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल UP47AC1552 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है, उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में चोरी के मुकदमें का सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20.08.2026 को थाना कोतवाली उतरौला पुलिस टीम द्वारा चोरी गयी मोटरसाइकिल पैशन प्रो UP47AC1552 को बरामद कर उक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त सुहेल पुत्र अब्दुल कादिर निवासी पुरैना वाजिद नवडिहवा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर एवं बाल अपचारी को पुरैना वाजिद बाईपास तिराहे से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त सुहेल को न्यायालय व बाल अपचारी को किशोर न्यायालय जनपद बलरामपुर रवाना किया गया ।