Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ का ऐलान, जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के नाम पर मुहर लगा दी गई। सर्च कमेटी की संस्तुति के बाद जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का नया सीईओ बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।मणिरामदास की छावनी में चल रही ट्रस्ट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। नए सीईओ की नियुक्ति के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों में बदलाव की उम्मीद है। सीईओ के जिम्मे मंदिर परिसर से जुड़े प्रशासनिक समन्वय, व्यवस्थाओं और विभिन्न कार्यों की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।गौरतलब है कि ट्रस्ट की ओर से पहले पूर्णकालिक सीईओ के चयन की प्रक्रिया के तहत विभिन्न अधिकारियों और विशेषज्ञों के साक्षात्कार किए गए थे। 11 अगस्त को सीईओ पद के लिए पूर्व आईएएस, आईपीएस और सैन्य अधिकारियों समेत कई उम्मीदवारों के साक्षात्कार की जानकारी सामने आई थी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.