Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मंदिर, भजन-कीर्तन में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

रिपोर्ट -जिला संवाददाता रमेश कुमार शर्मा

सादुल्लानगर(बलरामपुर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को थाना सादुल्लानगर परिसर स्थित प्राचीन मंदिर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी, झालरों और आकर्षक सजावटी सामग्री से भव्य रूप से सजाया गया। शाम होते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा।जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण की आराधना में श्रद्धालु देर रात तक लीन रहे। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।मंदिर परिसर में सजाया गया भगवान श्रीकृष्ण का झूला श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। सुंदर सजावट के बीच झूले पर विराजमान बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की मनमोहक छवि देखकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। श्रद्धालुओं ने झूले के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।थाना प्रभारी सतेंद्र वर्मा की देखरेख में जन्माष्टमी कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं की गईं। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से संचालित कराया गया।देर रात तक मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में बना मंदिर आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना रहा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.