Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने अवैध पटाखा,विस्फोटक पदार्थ के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट & ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण का भांडाफोड करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए।थाना कोतवाली देहात पुलिस को दिनांक 09.09.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि “इमरान ट्रेडर्स” के नाम से चुंगी नाका तिराहा, नहरबालागंज पर स्थित दुकान में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे रखे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक नवनीत सिंह, उप निरीक्षक अमित चौहान मय हमराह हेड कास्टेबल अखिलेश चौधरी, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, राज चौधरी, व महिला कांस्टेबल रागिनी वर्मा मौके पर पहुंचे तथा दुकान स्वामी इमरान खान से दुकान की तलाशी लेने हेतु सहमति प्राप्त कर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान दुकान के अन्डरग्राउण्ड में 09 हरी प्लास्टिक की बोरियों में कुल 1080 पैकेट (प्रति बोरी 120 पैकेट) विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर मे मु0अ0सं0-360/26 धारा-9(बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 व धारा-288 BNS पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक रामाश्रय प्रसाद को दिया गया ।दिनांक 09.09.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि “इमरान ट्रेडर्स” के नाम से चुंगी नाका तिराहा, नहरबालागंज पर स्थित दुकान में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे रखे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक नवनीत सिंह, उप निरीक्षक अमित चौहान मय हमराह हेड कास्टेबल अखिलेश चौधरी, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, राज चौधरी, व महिला कास्टेबल रागिनी वर्मा मौके पर पहुंचे तथा दुकान स्वामी इमरान खान से दुकान की तलाशी लेने हेतु सहमति प्राप्त कर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान दुकान के अन्डरग्राउण्ड में 09 हरी प्लास्टिक की बोरियों में कुल 1080 पैकेट (प्रति बोरी 120 पैकेट) विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर मे मु0अ0सं0-360/26 धारा-9(बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 व धारा-288 BNS पंजीकृत कर अभियुक्त इमरान खान पुत्र मो0 अनीस खान उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम नीमकौनी अंधियारी बाग, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। तथा थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रही है।अभियुक्त इमरान खान द्वारा बताया गया कि वह चाकलेट-बिस्कुट बेचने के आड़ में अवैध पटाखे बेचकर पैसा कमाता है। अभियुक्त के पास अवैध पटाखे रखने एवं विक्रय करने का कोई अधिकार पत्र/लाइसेंस नहीं था। बरामदशुदा अवैध पटाखों में छुरछुरी पटाखा, गाजर पटाखा, राकेट पटाखा, चकरी पटाखा, मिर्ची पटाखा, सुतली पटाखा, माचिस पटाखा, सांप पटाखा, बुलेट पटाखा आदि विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.