ई-रिक्शा की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गौरा चौराहा, बलरामपुर।जैतापुर के पास हुआ सड़क हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जैतापुर के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक रवि वर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रवि वर्मा मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में जैतापुर गए थे। इसी दौरान जैतापुर के पास उनकी मोटरसाइकिल की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रवि वर्मा को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी केंद्र नंद नगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ई-रिक्शा चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।