चुराए गए सामान के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 15.09.2026 को वादी कृष्ण गोपाल पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम डुडवा डीह मौजा गौरा बगनहा थाना गौरा चौराहा बलरामपुर द्वारा थाना गौरा चौराहा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रतिवादी विजय पाल उर्फ माहिल पुत्र मनीराम द्वारा वादी के खेत में बोरिंग पर चाईना पम्मिंग सेट में पाइप व केबिल तार लगा हुआ था को उपरोक्त प्रतिवादी द्वारा चाईना पम्पिंग सेट सहित केबल व तार को चोरी से खेत से ले जा रहा था देख लेने पर विपक्षी उपरोक्त द्वारा पम्पिंग सेट मशीन को छोडकर पाइप व केबिल तार लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-111/26 धारा -303(2) बीएनएस0 पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में अपराधों की रोंकथाम व वांछित,वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा थानाध्यक्ष दुर्विजय थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक- 18.09.2026 को थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम द्वारा थाना गौरा चौराहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-111/26 धारा -303(2) बीएनएस0 से सम्बन्धित अभियुक्त विजय पाल उर्फ माहिल पुत्र मनीराम निवासी ग्राम डुडवा डीह मौजा गौरा बगनहा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गए सामान प्लास्टिक पाईप आदि बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा- 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।