Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मोबाइल टावर पर चढ़ी 16 वर्षीय बालिका को पुलिस टीम ने सकुशल नीचे उतारा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

मिशन शक्ति टीम ने काउंसिलिंग कर परिजनों को किया सुपुर्द

गैंडास बुजुर्ग बलरामपुर।आज दिनांक 20.09.2026 को ग्राम कुडऊ के ग्रामवासियों द्वारा थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर पर सूचना दी गई कि 16 वर्षीय बालिका निवासी थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई है।सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक किसलय मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा बुद्धिमत्तापूर्वक बालिका से संवाद स्थापित किया गया तथा उसके हित एवं सुरक्षा के संबंध में समझाते हुए सहानुभूतिपूर्ण एवं सूझबूझ से बालिका को सकुशल मोबाइल टावर से नीचे उतारा गया।इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी उतरौला डा0 जितेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति टीम के उप निरीक्षक गौतम कुमार मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर बालिका की काउंसिलिंग की गई तथा उसकी सुरक्षा एवं हितों के संबंध में आवश्यक समझाया गया।काउंसिलिंग के समय बालिका के परिजन व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे,काउंसिलिंग उपरांत बालिका को उसकी चाची एवं अन्य परिजनो के सुपुर्द किया गया।बलरामपुर पुलिस द्वारा बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की गई तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसिलिंग के माध्यम से आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.