Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीसीएम में छिपाकर जा रहे थे लाखों के पटाखे, उतरौला में पुलिस ने दबोचा बड़ा जखीरा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

75 गत्तों में भरे मिले विभिन्न प्रकार के पटाखे, कीमत 8 से 10 लाख रुपये बताई गई

महदेइया बाजार के पास नहर पुलिया पर पुलिस की घेराबंदी, डीसीएम सीज—आठ लोगों पर मुकदमा

बलरामपुर। त्योहारों से पहले अवैध पटाखों के कारोबार पर उतरौला पुलिस ने बड़ी चोट की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महदेइया बाजार के पास एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली तो उसमें 75 गत्तों में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे लदे मिले। पुलिस के अनुसार बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये है।

पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर को सूचना मिली थी कि डीसीएम संख्या UP32GN1872 पर अवैध पटाखे लादकर महदेइया होते हुए बाबागंज, गोंडा की ओर ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली उतरौला पुलिस टीम ने महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया।

वाहन की तलाशी शुरू होते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। डीसीएम में एक-दो नहीं, बल्कि 75 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे भरे हुए थे। पुलिस ने पूरे माल को कब्जे में लेकर वाहन को सीज कर दिया।

बरामदगी के बाद कोतवाली उतरौला में मु0अ0सं0 130/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस और 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 में आठ लोगों—राजकुमार, रामबाबू उर्फ सुरेंद्र, कैफ, आशीष कसौधन, आलोक कसौधन, अर्जुन, दिनेश और सरवन—के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार अवैध पटाखों के परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भी पतारसी और सुरागरसी की जा रही है। डीसीएम को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।कार्रवाई करने वाली टीम।प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवकैलाश, उपनिरीक्षक हीरालाल, हेड कांस्टेबल रणवीर गौतम, हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह, कांस्टेबल अनुभव सिंह और कांस्टेबल धीरेन्द्र पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.