रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेंड से उतरवा कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम दरिगापुर में बुधवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।सूचना मिलने पर परिजन और बदोसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान दरिगापुर निवासी 25 वर्षीय अंशु पुत्र रामगोपाल के रूप में हुई है। अंशु मजदूरी करता था।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अंशु का पड़ोसी से पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक के पिता के अनुसार, पड़ोसी ने अंशु को घर में बंद कर पीटा था, जिसके बाद से वह परेशान था। पिता ने आशंका जताई है कि पड़ोसी ने ही अंशु की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया होगा।बदोसराय कोतवाल राम अवतार सरोज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।