Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बलरामपुर में मैरिज हॉल निर्माण को 6.53 करोड़ की मंजूरी

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

CM-VNY योजना के तहत नगर पालिका को पहली किस्त के रूप में मिलेंगे 3.26 करोड़ रुपये

बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र में प्रस्तावित मैरिज हॉल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (CM-VNY) के तहत मैरिज हॉल निर्माण परियोजना के लिए शासन ने 6 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना की पहली किस्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का 50 प्रतिशत यानी 3 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये जारी किए जाने की स्वीकृति दी गई है।नगर विकास अनुभाग-6, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 26 मार्च 2026 को जारी पत्र में नगर पालिका परिषद बलरामपुर, जनपद बलरामपुर में मैरिज हॉल निर्माण कार्य के लिए यह स्वीकृति प्रदान की गई है। पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत परियोजना के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।दस्तावेज में परियोजना की मूल स्वीकृत धनराशि 6 करोड़ रुपये दर्शाई गई है, जबकि डीपीआर के अनुसार लागत 6 करोड़ 57 लाख 77 हजार रुपये और PFAD द्वारा मूल्यांकन के बाद 6 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।शासन ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत धनराशि वित्तीय नियमों और निर्धारित शर्तों के अधीन कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य कराए जाने की व्यवस्था है।इस मंजूरी के बाद नगर क्षेत्र में प्रस्तावित मैरिज हॉल के निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि स्वीकृत धनराशि जारी होने के बाद निर्माण कार्य कब शुरू होता है और परियोजना को निर्धारित मानकों के अनुरूप किस समय सीमा में पूरा किया जाता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.