Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

भूमि विवादों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करे कार्रवाई – डीएम

तुलसीपुर, बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में थाना तुलसीपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को बार-बार न आना पड़ें।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर स्थलीय जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा ऐसे मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों में राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी निस्तारण किया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान एसडीएम तुलसीपुर हेमंत गुप्ता, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर व संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.