Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर आयोजित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

श्रमिकों को एक ही स्थान पर मिली स्वास्थ्य जांच, औषधि, राशन कार्ड एवं पंजीयन की सुविधा

शिविर में 104 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 06 श्रमिकों का हुआ पंजीयन

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को सेखुई कलां चौराहे पर श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित रूप से श्रमिकों को विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में उपस्थित श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 104 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।श्रमिकों एवं उनके परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया। संबंधित विभाग द्वारा 05 राशन कार्डों में आवश्यक संशोधन किया गया तथा पात्र लाभार्थी का 01 नया राशन कार्ड बनाया गया।इसी क्रम में श्रम विभाग द्वारा पात्र श्रमिकों को विभागीय योजनाओं एवं पंजीयन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई तथा शिविर में 06 श्रमिकों का पंजीयन कराया गया। श्रमिकों को पंजीयन के माध्यम से प्राप्त होने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।जिलाधिकारी के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं को जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य के तहत आयोजित श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण, राशन कार्ड संबंधी कार्य एवं श्रमिक पंजीयन जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।शिविर के आयोजन का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.