माडर्न शीला विद्यालय में 118 तत्वों के नाम सुनाकर विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत स्मरण शक्ति
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
मौर्यागंज, बलरामपुर।माडर्न शीला विद्यालय में विद्यार्थियों के ज्ञान, स्मरण शक्ति एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने बिना किसी पुस्तक, कॉपी या अन्य सामग्री की सहायता लिए 118 रासायनिक तत्वों के नाम क्रमवार सुनाकर अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति का प्रदर्शन किया।इस चुनौतीपूर्ण गतिविधि में विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रदर्शन के दौरान लगभग 40 सेकंड से लेकर 2 मिनट के भीतर 118 तत्वों के नाम सुनाए। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में नीलम यादव, अनीता मौर्या, अंजली देवी, पिंकी प्रजापति, निशा, आँचल मौर्या एवं साक्षी सहित कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यार्थी का प्रदर्शन अलग-अलग रिकॉर्ड किया गया, ताकि उनकी मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित किया जा सके।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की ओर से सभी सफल प्रतिभागियों को Study Table पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि Study Table देने का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर पर पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे नियमित अध्ययन कर अपनी शैक्षिक प्रगति को और बेहतर बना सकें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी. पी. वर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण क्षमता को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी प्रकार निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ज्ञान को याद करने के साथ-साथ उसे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। माडर्न शीला विद्यालय में ऐसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ गतिविधि आधारित एवं व्यावहारिक शिक्षा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण—आर. आर. वर्मा, अमन गुप्ता, सौरभ वर्मा, दिलीप वर्मा, रीना सिंह, किरन चौहान, सरस्वती वर्मा, निशा मौर्या, निशा, अंजनी एवं प्रीति प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी उपस्थित होकर प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।