Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नारद मोह के मंचन के साथ शुरू हुआ बढ़नी चाफा का राम लीला, तहसीलदार ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट -ए एच खान
सिद्धार्थ नगर।नगर पंचायत बढ़नी चाफा अन्तर्गत रामदीन जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में आदर्श श्री राम लीला समिति बढ़नी चाफा के तत्वावधान आयोजित ग्यारह दिवसीय राम लीला मंचन के प्रथम रात्रि भव्य उद्घाटन व नारद मोह का सुन्दर मंचन किया गया।उद्घाटन समारोह में डुमरियागंज तहसीलदार अजय कुमार मौर्या ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढाया। नगर अध्यक्ष धर्म राज वर्मा तथा समिति अध्यक्ष राम नेवास यादव ने अंग वस्त्र देकर मुख्य अतिथि तहसीलदार को सम्मानित किया।उद्घाटन समारोह के बाद अयोध्या धाम व स्थानीय कलाकारों ने नारद मोह का सुंदर मंचन कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। प्रथम रात्रि कलाकारों ने अपने प्रसंग में दिखाया कि नारद जी तपस्या पर बैठे हैं जिससे राजा इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है महाराज इंद्र परेशान हो जाते हैं। सेवकों ने नारद जी के तपस्या करने से ऐसा हो रहा है इंद्र को बताते हैं इस पर इंद्रजीत नारद के तपस्या को भंग करने हेतु अपने सेवक व परियों को भेजते हैं लेकिन कोई भी नारद के तपस्या को भंग नहीं कर पाता। तब कामदेव नारद के पास पहुंचकर तपस्या भंग करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह भी विफल हो जाते हैं। इस बात से नारद को घमंड हो जाता है कि हमने कामदेव तक को बस में कर लिया है यह बात बारी-बारी से ब्रह्मा जी विष्णु जी और शंकर जी को बताते हैं जिस पर विष्णु जी को नारद के घमंड का आभास होता है। नारद के घमंड को चूर करने के लिए एक स्वयंवर का आयोजन होता है जिसमें नारद जी को बंदर का मुंह वाला बना देते हैं इससे स्वयंवर में नारद का काफी उपवास होता है और उनका घमंड चूर हो जाता है।इस मौके पर राज कुमार गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, तिलकराम आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.