Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गुड़िया वर्मा को भाजपा महिला मोर्चा का जिला महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, बलरामपुर की जिला महामंत्री बनाए जाने पर साधु नगर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गुड़िया वर्मा को सादुल्लानगर मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर भाजपा साधु नगर मंडल के महामंत्री राधेश्याम गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुड़िया वर्मा को जिला महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके संगठन के प्रति समर्पण, कर्मठता और निष्ठा का सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि गुड़िया वर्मा ने मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी सक्रियता एवं कार्यशैली से संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें विश्वास है कि वह अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के बल पर नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी तथा महिला मोर्चा को जनपद में और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि यह नियुक्ति साधु नगर मंडल के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्हें विश्वास है कि गुड़िया वर्मा के नेतृत्व और प्रयासों से संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुड़िया वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.