Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा चौकीदारों को वितरित किए गए वस्त्र

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

श्रीदत्तगंज बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पुलिस एवं ग्राम चौकीदारों के मध्य समन्वय एवं सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार एवं थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों को वस्त्र वितरित किए गए।इस अवसर पर चौकीदारों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया। साथ ही अपने-अपने ग्राम क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा पुलिस का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.